मुंबईं(Mumbai)के क्लब और पबों में अब बिना PPL इंडिया लाइसेंस के कॉपीराइट म्यूजिक चलाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसको लेकर जरुरी दिशा-निर्देश भी जारी किये है जिसमें नए साल के पहले वाली रात, क्रिसमस और किसी भी अन्य कार्यक्रम या पूरे साल में किसी भी कार्यक्रम में बजने वाले गाने शामिल है।
80 साल पुरानी PPL इंडिया एक म्यूजिक लाइसेंसिंग कंपनी है जो 350 से ज्यादा गानों के जमीनी प्रदर्शन अधिकारों को नियंत्रित करती है और हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ ,भोजपुरी आदि जैसी कई भाषाओं में 4 मिलियन से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ध्वनि रिकॉर्डिंग को नियंत्रित करती है।यह कंपनी आदित्य म्यूजिक, आनंद ऑडियो, डिवो, दिलजीत दोसांझ, लहरी म्यूजिक, सारेगामा, सोनी म्यूजिक, सोनोटेक, टी-सीरीज, टाइम्स म्यूजिक, यूनिवर्सल म्यूजिक जैसे कुछ सबसे बड़े रिकॉर्ड लेबल के रिकॉर्ड किए गए गानों के जमीनी उपयोग के अधिकारों को नियंत्रित करता है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/