Mumbai Fastमहाराष्ट्रमुंबई

BEST Digital Ticket News: अब Google Pay और PhonePe से बुक करें BEST बस टिकट! मुंबई में सफर हुआ और भी आसान

7
BEST Digital Ticket News: अब Google Pay और PhonePe से बुक करें BEST बस टिकट!

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली ‘बेस्ट’ (BEST) बसों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। अब आपको बस में टिकट के लिए चिल्लर (सिक्कों) की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। बेस्ट प्रशासन ने ONDC (Open Network for Digital Commerce) प्लेटफॉर्म के साथ हाथ मिलाया है. (BEST Digital Ticket News)

जिससे अब आप अपने पसंदीदा ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm और WhatsApp के जरिए सीधे बस टिकट बुक कर सकेंगे।

बिना किसी ऐप के डाउनलोड किए मिलेगा टिकट
अक्सर यात्रियों को डिजिटल टिकट के लिए अलग-अलग मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करने पड़ते थे, जिससे फोन की मेमोरी भर जाती थी। लेकिन अब इस नई पहल के तहत, यात्रियों को कोई नया ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। आप पहले से इस्तेमाल किए जा रहे पेमेंट ऐप्स में जाकर QR कोड स्कैन करके या ऐप के भीतर ‘Transport’ सेक्शन में जाकर आसानी से टिकट और पास खरीद सकते हैं।

डिजिटल पेमेंट को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
वर्तमान में, बेस्ट के कुल राजस्व का लगभग 15 से 16 प्रतिशत हिस्सा डिजिटल टिकटों से आता है। प्रशासन को उम्मीद है कि ONDC के साथ जुड़ने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 25 से 30 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। यह कदम न केवल यात्रियों का समय बचाएगा, बल्कि कंडक्टरों के लिए भी कैश हैंडलिंग के तनाव को कम करेगा।

मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम
महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य मुंबई के पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम (बस, मेट्रो और लोकल ट्रेन) को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है। (BEST Digital Ticket News)

फर्स्ट-टू-लास्ट माइल कनेक्टिविटी: मेट्रो टिकट पहले ही उबर (Uber) और अन्य ऐप्स पर उपलब्ध हैं। अब बेस्ट के जुड़ने से यात्रियों के लिए घर से ऑफिस तक का पूरा सफर एक ही प्लेटफॉर्म से मैनेज करना मुमकिन होगा।

भविष्य की तैयारी: यह ‘डिजिटल इंडिया’ विजन का हिस्सा है, जो मुंबई को एक स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी ट्रांसपोर्ट हब बनाने की दिशा में अहम है।

कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
यात्री बस में चढ़ते ही वहां लगे ONDC QR कोड को स्कैन कर सकते हैं या अपने पेमेंट ऐप के जरिए अपनी यात्रा का विवरण (Source to Destination) डालकर डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। (BEST Digital Ticket News)

Also Read: Mumbai Local News: CSMT स्टेशन पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़