महाराष्ट्र में जहां एक तरफ कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है। वहीं प्रदेश में अब तक 66 मरीज कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस (Delta Plus) स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है। इन 66 रोगियों में से कुछ ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली थी। ये मामले राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लिए गए सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में सामने आए हैं। रत्नागिरी, रायगढ़ और बीड में शुक्रवार को डेल्टा प्लस श्रेणी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट से रत्नागिरी में 2, मुंबई, रायगढ़ और बीड में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई है। मरने वालों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। डेल्टा वैरिएंट से मरने वालों की। उम्र 65 वर्ष से अधिक थी। और वे कई बीमारियों से ग्रस्त है। मृतकों में से दो को कोरोना वायरस के टीके की दोनों खुराक लगी थी। दो को एक डोज लगी थी। वहीं, पांचवें व्यक्ति के टीकाकरण की जानकारी ली जा रही है।
राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों की संख्या 21 से बढ़कर 66 हो गई है। हालांकि इनमें से कुछ मामले जून महीने के हैं, जिनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी सामने आई है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : मराठा आरक्षण पर अशोक चव्हाण ने नाम लिए बिना संभाजी राजे पर साधा निशाना