मुम्बई से सटे ठाणे के उल्हासनगर में दुकान के सामने गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। उल्हासनगर कैंप नंबर 3 के फर्नीचर बाजार क्षेत्र में मंगलवार की शामकार विजय मखीजा की दुकान के सामने खड़ी थी।
आरोपी दर्शन सिंह ने गाड़ी की हवा निकाल दी तो, विजय और अजय ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों के बीच कहासुनी हो गई, इससे नाराज होकर दर्शन सिंह ने लोगों को फोन कर बुलाया। जिसके बाद विजय मखीजा और अजय पर जानलेवा हमला किया गया।
इस हमले में विजय मखीजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।अब उसे मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी दर्शन सिंह, जगतार सिंह, फतेहपाल सिंह, गुरमुख सिंह और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
Reported By – Rajesh soni
Also Read – सावधान: मुम्बई में बढ़ा डेंगू मलेरिया, लेप्टो, गॅस्ट्रो जैसी बीमारियों का खतरा!