मुंबई के चर्चित मनसुख हिरेन हत्याकांड में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक मनसुख की हत्या के लिए हत्यारों को 45 लाख रुपयों की सुपारी दी गई थी।यह जानकारी NIA की विशेष अदालत के माध्यम से मिली है। इसी के आधार पर NIA ने आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 30 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है।
पहले हिरेन हत्याकांड मामले में NIA को 9 जून तक आरोप पत्र दाखिल करना था। NIA ने स्पेशल कोर्ट को मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी है। जानकारी के मुताबिक किस व्यक्ति ने फंडिंग की थी, इसका पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा अब तक NIA ने करीब 150 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली भी जाकर कुछ लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किये गए थे।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – शराब में धुत लड़की ने पुणे में सड़क पर लेटकर मचाया जोरदार हंगामा