भारतीय जनता पार्टी ने आगामी बृहनमुंबई महानगर पालिका के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने बीएमसी चुनाव में अपनी नईया पार कराने की जिम्मेदारी नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को सौंपी है। जिसके लिए आज से राणे ने मुम्बई में जनआशीर्वाद यात्रा की भी शुरुआत कर दी है। इस दौरान राणे के साथ -साथ विधानसभा में विरोधी दल के नेता और देवेंद्र फडणवीस भी ठाकरे सरकार पर जमकर बरसे हैं।
फड़णवीस ने कहा कि, ‘भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा को वरुण राजा का भी आशीर्वाद मिला है। यह यात्रा मुम्बई और कोंकण के कोने-कोने तक जाएगी। मोदी सरकार के नए मंत्रीमंडल में सभी समाज के लोगों को जगह मिली है। नारायण राणे को मंत्रीमंडल में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘देश के 80 प्रतिशत उद्योग राणे साहब के मंत्रीमंडल के अधीन आते हैं। मोदी और राणे के नेतृत्व में छोटे-छोटे लोग उद्योगपति बनेंगे। रोजगार का निर्माण होगा। आज जो सरकार महाराष्ट्र में चल रही है। उसके नेतृत्व में महाराष्ट्र की कैसी दुर्घति हो रही है। यह सब देख रहे हैं। पिछले 5 साल में महाराष्ट्र निवेश के मामले में देश का नंबर 1 राज्य बनकर उभरा था। लेकिन पिछले दो साल में महाराष्ट्र पिछड़ता जा रहा है।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – मराठा आरक्षण को लेकर खुदको जलाने की कोशिश, देखें डरावना वीडियो