ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महँगाई से परेशान आम आदमी को बड़ी राहत, सब्जियों हुई सस्ती

132

वर्तमान समय में महंगाई ने कोहराम मचा रखा है। हर जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल, (Petrol) डीजल से लेकर खाद्य तेल और अनाज से लेकर सब्जियों तक हर चीज के दाम बढ़ गए हैं।

ऐसे में आम आदमी लगातार बढ़ती महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान है। इस बीच सब्जियों के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं टमाटर के दाम तो 100 रुपये किलो के करीब पहुंच चुके है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि ठाणे, पनवेल, पेन, रोहे और पाली के बाजारों में देशी सब्जियों के दाम में कमी आई है। देशी सब्जियां सस्ती होने से गृहणियों का काफी सहयोग मिला है। ये गर्मी के दिन हैं।

गर्मियों में सब्जियों की आवक पहले से ही कम होती है। सब्जियों की आवक कम और मांग ज्यादा होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि इस साल सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी के कारण गृहणियों को घर चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

पिछले कुछ दिनों में ठाणे, पनवेल और रायगढ़ की सब्जी मंडियों में देशी सब्जियों की आवक बढ़ी है। देशी सब्जियों की आवक बढ़ने से भी कीमतों में कमी आई है। मुंबई और ठाणे की सब्जी मंडियों को पुणे और नासिक से सब्जियां मिलती है।

वहीं टमाटर की कीमत 80 रुपये प्रति किलो है। तो वही देशी टमाटर इस समय पचास से चालीस रुपए के भाव पर मिल रहा है। देशी बैंगन और भिंडी जैसी सब्जियों के दाम कम होने से महिलाओं को थोड़ी राहत मिली है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/after-sri-lanka-pakistan-reached-the-brink-of-poverty-civil-war-like-situation/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x