ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

श्रीलंका के बाद कंगाली की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान, गृहयुद्ध जैसे हालात

134

एशिया महाद्वीप का एक और देश कंगाली की कगार पर पहुंच चुका है। श्रीलंका के बाद पाकिस्तान में आरजकता जैसे हालात निर्माण हो गए हैं। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रही है।
इसी वजह से पाकिस्तान सरकार ने एक झटके में पेट्रोल-डीजल (Petrol -Diesel) के दाम 30 रुपये बढ़ाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

वहीं बढ़ती महंगाई के कारण पाकिस्तान की जनता त्राहि-त्राहिमाम कर रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम 30 रुपये बढ़ने के कारण पाकिस्तान में महँगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। गुरुवार को ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। आज रात 12 बजे से पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू होंगी।

नई दरें लागू होने के बाद पेट्रोल के दाम 180 और डीजल के दाम 175 रुपये तक पहुंच चुके हैं। वहीं पाकिस्तान में केरोसिन 160 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है।

पिछले दो वर्षों से पाकिस्तान की जनता महँगाई का सामना कर रही है। अब ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के बाद महंगाई और भड़केगी। जिसके कारण अब पाकिस्तान की स्थिति भी श्रीलंका जैसी हो सकती है। विदेशी बैंकों ने भी पाकिस्तानी रिफाइनरियों को कच्चा तेल ख़रीदने के लिए कर्ज देने से इनकार कर दिया है। वहीं पाकिस्तान में बिगड़ती राजनीतिक स्थिति के कारण पहले कलिए गए पैसों को वापस लौटाने की मांग हो रही है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/railways-gift-to-passengers-can-remove-tickets-by-scanning-qr-code/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x