मुम्बई (Mumbai) में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुम्बई लोकल में आम आदमी को यात्रा कराने की अनुमति दिलाने को लेकर भाजपा द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इसी आंदोलन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और महाविकास आघाडी सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि, ‘मुम्बई और एमएमआर रीजन में मुम्बई लोकल पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को लोकल में यात्रा करने की अनुमति है। लेकिन आम आदमी को फिलहाल मुम्बई लोकल में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है। एक तरफ पीएम मोदी भीड़ को नियंत्रित करने की बात कर रहे हैं। राज्य सरकार उनके आदेशों का ही पालन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे है। भाजपा वाले प्रधानमंत्री मोदी की बातों को नहीं मान रहे हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : लोकल ट्रेन शुरू करने पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा-‘लोकल शुरू करने का चल रहा है विचार’