ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कल्याण में रिक्शा चालक ने यात्री को लूटा, घटना CCTV में कैद

161

मुम्बई से सटे कल्याण से लूट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक यात्री रिक्शा का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान एक रिक्शा वहां आता है। यात्री उस रिक्शा में बैठ जाता है। रिक्शा के कुछ दूर जाने के बाद रिक्शा चालक और उसका एक साथी रिक्शा में बैठे यात्री से महंगा मोबाइल और नकदी लूटकर उसे बाहर धकेल देता है।

हालांकि, यह घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई। रिक्शा के हुड का रंग अनोखा होने के कारण पुलिस ने 16 घंटे के भीतर यात्री को लूटने वाले रिक्शा चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

कल्याण वेस्ट में अपना काम पूरा करने के बाद निक्कीनगर क्षेत्र के चौक पर आकाश जायसवाल नाम का एक कारपेंटर खड़ा था, रात के साढ़े आठ बज रहे थे। वह कल्याण स्टेशन जाने के लिए रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उनके सामने एक रिक्शा आया।

रिक्शा चालक ने आकाश से पूछा कि क्या वह स्टेशन जाना चाहता है।उस समय आकाश ने रिक्शा चालक को हाँ कहा। वह रिक्शा में बैठ गया। रिक्शा में पहले से ही एक यात्री सवार था। रिक्शा कुछ दूर चला तो रिक्शा चालक रिक्शा को सड़क के एक किनारे सुनसान जगह पर ले गया।

जिसके बाद रिक्शा चालक और उसके साथ ने कारपेंटर से महंगा मोबाइल एवं नकदी लूटकर भाग गए। हालांकि, कल्याण डोंबिवली नगर निगम की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगे एक सीटीवी में रिक्शा कैद हो गया। रिक्शा का पर्दा नीला था। कल्याण डोंबिवली में ऐसा रिक्शा कभी नहीं देखा गया।

कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस अशोक पवार के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी योगेश गायकर की टीम ने रिक्शे की तलाश शुरू की। आखिरकार रिक्शा मिल ही गया। आकाश जायसवाल को लूटने वालों को 16 घंटे के अंदर रिक्शा चालक अक्षय कांबले और साथी यात्री राशिद शेख को पुलिस ने हथकड़ी पहना दी।दोनों कल्याण पूर्व के श्रीकृष्ण नगर इलाके के रहने वाले हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : समुद्र में तेल के रिसाव के कारण जुहू बीच की रेत हुई काली, देखे वीडियो

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x