महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी और नंदुरबार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘व्यर्थ ना हो बलिदान’ अभियान के तहत नंदुरबार में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने की, जबकि आदिवासी विकास मंत्री अधिवक्ता केसी पाडवी और महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनायकराव देशमुख और पूर्व मंत्री पद्माकर वलवी और जिला परिषद अध्यक्ष सीमाताई वलवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर शहीद शिरीष कुमार स्मारक पर वीर चक्र अर्पित कर अभिनंदन किया गया। साथ ही इस स्थान पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके वारिसों को सम्मानित किया गया।
इस समय राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इ शहीद ने देश के लिए कुर्बानी दी है। और आज आप जो कर रहे हैं, देश में जो हो रहा है, उसके खिलाफ स्टैंड लेना चाहिए।
जैसे चाय में बिस्किट डूबता है। वैसे आज देश डूब रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार हिन्दू विरोधी है। क्या गंगा नदी में बहने वाले शव हिंदुओं के नहीं थे। भगवा किसी एक दल की संपत्ति नहीं है।
पीएम मोदी को देश में सफेद फंगस बताते हुए यशोमती ठाकुर ने ‘व्यर्थ ना हो बलिदान’ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित बलिदान कार्यक्रम के मंच से केंद्र पर निशाना जमकर निशाना साधा है।
Reported By- Rajesh Soni
Also Read –कांग्रेस ने शुरू की BMC चुनाव की तैयारी, दिसंबर में राहुल और सोनिया गांधी का होगा मुम्बई दौरा