कोरोनाखेलताजा खबरेंदुनियापॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

CM ठाकरे आज करेंगे जनता से संवाद, हो सकती है लोकल ट्रेन को लेकर बड़ी। घोषणा

149

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज फिर लोगों को संबोधित करेंगे। आज रात साढ़े आठ बजे सोशल मीडिया के जरिए जनता से संवाद करेंगे। इसलिए हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि आज मुख्यमंत्री किस मुद्दे पर बोलेंगे?आज के संवाद में क्या कहेंगे मुख्यमंत्री? क्या राज्य में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी? यदि हां, तो कहां? इसको लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत से कम हो गई है। एक्टिव और नए कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। इसी स्थिति के चलते लोकल ट्रेन को आम आदमी के लिए शुरू करने को लेकर भी निर्णय होने की संभावना है। राज्य में दुकानों पर कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों को लेकर भी फैसला लिए जाने की संभावना है।

फिलहाल बार और रेस्टोरेंट को राज्य में शाम 4 बजे तक ही खोलने की अनुमति है। बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन इस पाबंदी में बदलाव ना होने के कारण नाराजगी जता रहे हैं। बार और रेस्टोरेंट मालिक सरकार से लगातार समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

राज्य में व्यापारी संघ द्वारा धंधा और दुकानों को खुलने का समय बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसलिए व्यापारियों की भी नजर है कि मुख्यमंत्री इस बारे में क्या फैसला लेते हैं?

तीसरे लेवल के ज़िलों में शाम चार बजे तक दुकानों को चालू रखने की अनुमति है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शनिवार और रविवार को दुकानें पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी हैं।

राज्य में लागू पाबंदियों में कुछ ढील देने की मांग लगातार की जा रही है। ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिल सकें। कई जिलों में कोरोना के मामले कम है। वहीं 50 प्रतिशत कर्मचारी के साथ दफ्तर शुरू रखने की अनुमति दी गई है। लेकिन एयर कंडीशन के उपयोग पर मनाई है।

दूसरी ओर, रेस्टोरेंट, सैलून और पार्लर भी धीरे-धीरे अधिक संख्या के साथ शुरू किए जाएंगे। शनिवार और रविवार में अब सिर्फ शनिवार शाम तक दुकानों को चालू रखने की अनुमति हैं। अब इस पर सबकी नजर है कि क्या मुख्यमंत्री आज इस संबंध में भी कोई निर्णय लेंगे

 

Reported By Rajesh Soni

Also Read – भाजपा हिंदू विरोधी, भगवा किसी एक पार्टी की प्रॉपर्टी नहीं-कांग्रेस

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x