ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शिवसेना के साथ हो सकता है BJP का गठबंधन-चंद्रकांत पाटिल

147

नारायण राणे (Narayan Rane) की जन आशीर्वाद यात्रा ने राज्य की राजनीति में हड़कंप मचा दिया। फिलहाल राज्य में शिवसेना और बीजेपी के बीच राजनीतिक लड़ाई देखने को मिल रही है। भाजपा और शिवसेना दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे की जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालहिं में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पाटिल ने कुछ दिन पहले कहा था कि, ‘आज तक हर कोई राजनीति में पीठ में खंजर घोंपने वाले चेहरे को जानता है। हालांकि, अब एक और चेहरा सामने आया है। पाटिल की यह टिप्पणी सीएम ठाकरे को लेकर थी। पाटिल ने आज वही आलोचना दोहराई। साथ ही उन्होंने भविष्य में शिवसेना-भाजपा गठबंधन को लेकर भी अहम बयान दिया। पाटिल आज अकोला में बोल रहे थे।

शिवसेना ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। इसलिए, शिवसेना के साथ गठबंधन फिलहाल संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है।

पाटिल ने कहा कि अगर भविष्य में शिवसेना के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होते हैं, तो गठबंधन पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2014 में गठबंधन टूटने के बावजूद गठबंधन के जरिए कैबिनेट का गठन किया गया. वहीं, हमारे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पितृपुरुष हैं।पाटिल ने यह भी चेतावनी दी कि उनके खिलाफ अपमान कभी नहीं सहा जाएगा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : गणेश पंडालों में पहले दिन गर्दी हुई तो सख्त होंगे प्रतिबंध-अजित पवार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x