पिछले कुछ दिनों से भाजपा (BJP) और कांग्रेस के नेताओं के बीच जोरदार जुबानी जंग जारी है। दोनों पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुम्बई कांग्रेस ने इसी टूलकिट के जरिए एक पहली की है। युवा कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के फर्जी टूलकिट के जवाब में हमें सच्चा टूलकिट लाये हैं। यह टूलकिट मुम्बई के गरीब जनता की मदद करेगा। इस टूलकिट में कोरोना से लड़ाई के सभी तरीक़े की राहत सामग्री मौजूद हैं।
युथ कांग्रेस के इस टूलकिट में भाप लेने की मशीन,विटामिन सी की गोलियां, मास्क और अन्य राहत सामग्री मौजूद हैं। यूथ कांग्रेस के नेता सूरज ठाकुर के अनुसार इस तरह के 12 हजार टूलकिट पूरे मुम्बई में वितरित किये जाएंगे। यह टूलकिट शहर के रिक्शा चालकों, ठेले वाले, गरीब लोगों और सेक्स वर्कर्स को मुफ्त में दिए जाएंगे।
बता दें कि, कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक टूलकिट शेयर किया था। इस टूलकिट को शेयर करते हुए संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, ‘इस संकट के समय में प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए संबित के आरोपों को खारिज कर दिया और संबित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
Report by : Rajesh soni
Also read : मुंबई में निजी अस्पताल लगा रहे है वैक्सीनेशन कैंप।