ताजा खबरेंपॉलिटिक्समुंबई

26 मार्च 2020 के बाद मुंबई में पहली बार कोरोना से मौत नहीं हुई

124

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई (Mumbai) शहर से कोरोना को लेकर अच्छी खबर आई है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। ऐसा पिछले डेढ़ साल में पहली बार हुआ है। आपको बता दें कि मुंबई में कोरोना का पहला केस मार्च 2020 में सामने आया था।इसी महीने यहां पहली मौत दर्ज की गई थी। मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर भी काफी घातक साबित हुई। यहां कोरोना से अब तक 16180 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में रिकवरी रेट 97% पहुंच तक पहुंच गया है। यहां पिछले 24 घंटे में 28697 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें से 367 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 518 मरीज इस दौरान ठीक हुए।मुंबई में कोरोना से अब तक 750808 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 727084 लोग ठीक हो चुके हैं।
आपको बता दें कि मुंबई में अब कोई कंटेनमेंट जोन नहीं है। हालांकि, 50 बिल्डिंग अभी भी सील हैं। वहीं, कोविड सेंटर्स में 538 हाई रिस्क कॉन्ट्रेक्ट हैं। जबकि मुंबई में किसी की भी मौत ना होने पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, ”26 मार्च 2020 के बाद मुंबई में कोरोना से पहली बार किसी की मौत नहीं हुई।उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क का इस्तेमाल करें, वैक्सीन लगवाएं। मुंबई को सुरक्षित बनाने में मदद करें। हम आपकी सेवा में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में 18 साल से ऊपर की उम्र के 97% लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगा दी गई है।जबकि मुंबई में 55% लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं।

 

Reported By – Brijendra pratap singh

Also Read –सपा के बागी पर बीजेपी ने खेला दांव, 37 वर्ष बाद हो रहा है डिप्टी स्पीकर का चुनाव

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x