भारत (Bharat) में कोरोना वायरस ने लगभग डेढ़ वर्षों में साढ़े चार लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। कई परिवारों को गमगीन कर दिया।ऐसे में इस महामारी का टीका आने के बाद से थोड़ी राहत महसूस जरूर महसूश हुई है।बीते कई महीनों से टीकाकरण का काम काफी जोरों पर है।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब से एक-दो दिन में, भारत में कोविड-19 टीकों की संख्या 100 करोड़ को पार कर जाएगी।भारत ने अब तक कुल 97,73,25,970 टीके की खुराक लग चुकी है।इसमें से 69,60,59,816 कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 28,12,66,154 दूसरी डोज है।
देश में पिछले 24 घंटों में 12,02,239 खुराकें दी गईं, जिनमें से 5,86,461 पहली खुराक और 6,15,778 दूसरी खुराक थी। इस दौरान अधिकतम डोज देने वाले शीर्ष पांच राज्य- पश्चिम बंगाल (2,96,993 डोज), महाराष्ट्र (1,16,803 डोज), गुजरात (95,738 डोज), तमिलनाडु (85405 डोज) और फिर राजस्थान (78,053 डोज) हैं।देश में 100 करोड़ डोज लगभग 275 दिनों में हासिल किया जा रहा है। देश में पहली वैक्सीन 16 जनवरी 2021 को दी गई थी। इसका मतलब है कि इस दस महीने की अवधि के दौरान हर दिन औसतन 27 लाख खुराक दी गई हैं। सरकार ने कहा है कि भारत में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। सभी राज्यों को भी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन दी जा रही है, ऐसे में सभी को तेजी से टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए।
Reported By- Brijendra pratap singh
Also Read –देश में फिर हुई पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, डीज़ल पहुँचा 100, जानिए कहाँ और कितने बढ़े कीमत ?