मुम्बई (Mumbai) के सरकारी अस्पताल राजावाड़ी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आईसीयू में भर्ती पेशंट की आंख के नीचे वाले हिस्से को चूहे ने कुतर दिया। जिसके बाद से महानगर पालिका लोगों के निशाने पर है। अब इस हादसे पर बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर का बयान भी सामने आया है।
किशोरी पेडनेकर ने कहा कि, ‘मरीज की बहन यहां है, मरीज बेहोश है, ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। आंख नहीं कुतरी गई है। सिर्फ ऊपर की चमड़ी निकली है। ध्यान में आने के बाद डॉक्टर आये, मरीज की स्थिति खराब है। आईसीयू वार्ड पूरे तरीके से पैक है। और चूहे का आना का चांस ही नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘अस्पताल में जगह जगह काम शुरू है, भंगार यहां है। जमीन से चूहा अंदर वार्ड में कैसे आ गया ? यह ठीक नहीं हुआ। रेट किलर प्रत्येक अस्पताल में होनी चाहिए।
हम इन चूहों को घर में काटते देखते हैं, अस्पताल में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए मेरे पास इस बारे में एक अच्छा विचार है, सहायक आयुक्त यहाँ हैं, चूहा मारने वाली टीम यहाँ है, मैं इस बारे में एक पत्र दूंगी। कोना-कोनापैक है, यहां से चूहा आने की संभावना नहीं है। लापरवाही निश्चित रूप से नहीं हुई। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, अस्पताल में ऐसा होना गलत है। सभी जगह रिपेयरिंग काम चलने के कारण यहां-वहां चूहे देखने को मिल रहे हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : मुम्बई से सटे ठाणे में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई