मुंबई (Mumbai) टापुओं पर बसा एक शहर है। इस शहर के तीनों तरफ अरब सागर है। वहीं लगातार मौसम में बदलाव और हिमखंडों के पिघलने के कारण धरती के समुद्रों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच बृहनमुंबई महानगर पालिका के कमिश्नर इकबाल सिंह चाहल ने मुम्बई शहर को लेकर डरावनी भविष्यवाणी की है।
बृहनमुंबई महानगर पालिका के कमिश्नर इकबाल सिंह चाहल ने भविष्यवाणी की है कि साल 2050 तक नरीमन पॉइंट समेत दक्षिण मुम्बई का 80 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो जाएगा।
आपको मालूम हो कि, दक्षिण मुम्बई का इलाका बेहद पॉश है। यहां देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों के आवास हैं। जिनमें अंबानी, बिड़ला और टाटा इत्यादि शामिल हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : राणे की CM ठाकरे के रिश्तेदार को धमकी, कहा-‘अबकी बार आया तो वापस जाएगा नहीं’