कोरोनाठाणेताजा खबरेंदेशनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

152

महाराष्ट्र(Maharashtra) में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही है। कुछ दिन पहले दिन में नगरपालिका की एक महिला अधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में अवैध फेरवाले(Hawker)  ने महिला अधिकारी की तीन उंगलियों को काट दिया था।

वहीं दो दिन पहले साकीनाका में एक महिला के साथ रेप जैसा जघन्य अपराध हुआ था। जिसमें महिला के गुप्तांग में बलात्कारी दरिंदे ने लोहे की रोड डाल दी। इन दोनों घटनाओं में आरोपी परप्रांतीय है। जिसके कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परप्रांतियों का रिकॉर्ड रखने का आदेश दिया है।

उद्धव ठाकरे के इस आदेश से भाजपा विधायक अतुल भातखलकर नाराज हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ कांदिवली पूर्व स्थित समता नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकरे के आदेश को समाज विरोधी बताया है।

 

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – महिला सुरक्षा को लेकर ठाकरे सरकार संवेदनशील-संजय राउत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x