महाराष्ट्र में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और रेप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके कारण महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा सवालों के कठघरे में है। वहीं महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष राज्य की ठाकरे सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आ रहा है। इस बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद और नेता संजय राउत ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और राज्य की जनता सदैव संवेदनशील है। छत्रपति शिवाजी महाराज के समय से महिलाओं को महाराष्ट्र में इज्जत, सम्मान, प्रतिष्ठा और सुविधा मिल रही है। महिलाओं के साथ अन्याय हो नहीं। इसकेलिए महाराष्ट्र ने समय-समय पर कानून बनाए हैं।
Reported by – Rajesh Soni
Also Read – दरेकर माफी मांगें, नहीं तो गाल और मुंह लाल कर देंगे-NCP नेता