कोरोनाखेलताजा खबरेंदुनियापॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

भेदभाव ना करते हुए केंद्र करें बाढ़ ग्रस्तों की मदद-शिवसेना

274

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण 11 जिलों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। वहीं अब एक बार फिर बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। इस बीच शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने मदद को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि, ‘केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई सहायता बहुत कम है। राज्य को पर्याप्त मदद मिलनी चाहिए। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्र से बड़े भाई की जिम्मेदारी लेने की अपील करते हुए कहा है कि केंद्र और राज्य के बीच बिना किसी भेदभाव के मदद दी जाए।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘ कोंकण में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। कई जगह बीमारी के फैलने की भी आशंका है। इसलिए आज हम कैंप चला रहे हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को अधिकतम सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।

एनडीआरएफ के मापदंडों के बाहर जाकर मदद की जा रही है। पैकेज की घोषणा अगले दो दिनों में पंचनामा के बाद की जाएगी। शिंदे ने कहा कि पैकेज की घोषणा करना बहुत जरूरी है।

 

Reported By -Rajesh Soni

Also Read –महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई-संजय राउत

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x