कोरोनाताजा खबरेंदुनियापॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

गणेश भक्तों को महाराष्ट्र सरकार का बड़ा। तोहफा

148

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं कोंकण वासियों के लिए गणेशउत्सव बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। वहीं गणेशउत्सव के दौरान कोंकण पहुंचने के लिए लोग बड़े पैमाने पर ST बस सेवा का इस्तेमाल करते हैं।
इसलिए एसटी हर साल गणपति उत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के लिए बसों की सेवाओं को बढ़ा दिया जाता है।पिछले साल राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हालांकि इस साल गणेशोत्सव के लिए कोरोना के तमाम नियमों का पालन करते हुए अतिरिक्त बस सेवा मुहैया कराई जाएंगी। जिसके तहत 4 सितंबर से 10 सितंबर 2021 तक गणेशोत्सव के मद्देनजर कोंकण के लिए 2200 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये बसें 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच कोंकण से वापसी की यात्रा शुरू करेंगी।

अभी तक 1044 बसों को आरक्षित कर दिया गया है….

पालघर विभाग – 76
ठाणे विभाग – 283
मुंबई विभाग – 200
रायगड – 14
रत्नागिरी 380
सिधुदुर्ग 7
मुंबई प्रदेश 951
पुणे प्रदेश 91

इन बसों के लिए 16 जुलाई 2021 से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लोग वापसी यात्रा के लिए भी एक साथ आरक्षण करा सकेंगे। यात्रा से पहले सभी बसों का सैनीटाइजेशन किया जाएगा। और सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

गणेशोत्सव के दौरान एसटी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए बस स्टैंड और बस स्टैंड पर वरिष्ठ एसटी अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारी दिन-रात काम करेंगे। साथ ही कोंकण हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर वाहन मरम्मत दल को तैनात किया जाएगा। वहीं तीर्थयात्रियों के लिए अस्थाई शौचालय भी बनाए जाएंगे।

Reported By – Rajesh Soni

Also Read –महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक विधायक रहें गणपत देशमुख का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x