ठाणे में छठ का आयोजन
बिहार समेत पूरे देश में छठ धूमधाम से मनाई गई। वहीं ठाणे जिले में भी छठ की धूम साफ देखी जा सकती है। ऐसे ही एक छठ कार्यक्रम का आयोजन ठाणे में रायलादेवी तालाब पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया। छठ पूजा समिति के संयोजक अध्यक्ष श्री कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में पिछले 18वर्षों से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में ठाणे के पालक मंत्री व नगर विकास मंत्री श्री एकनाथ जी शिंदे ने सभी छठ भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने भविष्य में इसी तरह सहयोग करने का भरोसा दिया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई मान्यवरों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कुलदीप तिवारी [Kuldeep Tiwari] ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Report By: Rajesh Soni
Also Read: राज ठाकरे से मिले एसटी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल