ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

CM उद्धव ठाकरे की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी, जानिए हेल्थ बुलेटिन

147

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) की सर्वाइकल स्पाइन की सफल सर्जरी हुई है। यह जानकारी रिलायंस अस्पताल के डॉ. अजीत देसाई और डॉ. शेखर भोजराज ने दी है। ऑपरेशन के दौरान मुख्यमंत्री की हालत स्थिर थी। और अब उन्हें ऑपरेशन के बाद अस्पताल के वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया है। अब उनकी स्थिति उत्तम बताई जा रही है। डॉ. अजीत देसाई एक हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं शेखर भोजराज एक स्पाइन सर्जन हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पिछले कुछ दिनों से गर्दन और रीढ़ की बीमारी से जूझ रहे हैं। उद्धव ठाकरे दिवाली से ही इस समस्या से जूझ रहे थे।

आज उद्धव ठाकरे का गिरगांव स्थित एच.एन अस्पताल में सफल ऑपरेशन कर दिया गया है। डॉ। शेखर भोजराज के नेतृत्व में उद्धव ठाकरे की सर्जरी हुई। वहीं उद्धव ठाकरे ने पिछले सोमवार को गिरगांव में एच.एन. रिलायंस अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच कराई थी।

Report By: Rajesh Soni

Also Read: ठाणे में धूमधाम से मनाया गया छठ का त्योहार, लोगों में दिखा उत्साह

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x