ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

चिकन और अंडे हुए महंगे, जानिए कितने बढ़े रेट?

150

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। श्रावण मास में व्रत और गणेशोत्सव (Ganesh Utssav) की समाप्ति के बाद नॉनवेज खाने वाले लोगों पर महँगाई का बम फटा है। नॉनवेज खाने वाले लोगों के पसंदीदा भोजन अंडा और चिकन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। चिकन की कीमतों में 10 और अंडे की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सोयाबीन और मक्का के बाद अब चिकन और अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद बॉयलर और घरेलू मुर्गियों की कीमतों में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। जबकि अंडे की कीमतों में 1 रुपये प्रति नग की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि, पहले से ही आम आदमी लगातार ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार और रसोई गैस की कीमत 900 रुपयों के करीब पहुंच चुकी है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : बेस्ट बस में तीन महिलाओं की दिनदहाड़े लूट, ऐसे हुई गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x