कल भाजपा विधायक नितेश राणे (Nitish Rane) और प्रसाद लाड़ (Prasad Lad) ने शिवसेना के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है। आज खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने विरोधियों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, “यह ट्रिपल सीट वाली सरकार है। अब कोई तारीफ करे, तो डर लगता है। थप्पड़ नहीं, कोई भी थप्पड़ वाली भाषा का प्रयोग न करे। मैं उसे थप्पड़ मारूंगा तो, वो उठेगा नहीं।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विपक्ष को चेतावनी दी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मध्य मुंबई के वर्ली में बीडीडी चॉल पुनर्विकास में पुनर्वास भवनों के निर्माण का उद्घाटन किया। इस दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार और मंत्री जितेंद्र आव्हाड उपस्थित थे।
उन्होंने कहा, ‘आज हमने भूमि पूजन किया। 36 महीने में हम सब मिलकर घरों की चाबियां देंगे। जीवन में कुछ क्षण अप्रत्याशित रूप से आते हैं। मुख्यमंत्री बनना कोई सपना नहीं था। अब उसकी गहराई में नहीं जाना, इस पद को स्वीकार किया।
बचपन से ही इस क्षेत्र में आते रहे हैं। मैं शिवसेना प्रमुख के साथ आता था। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जब मैं मुख्यमंत्री बनूंगा तब भूमि पूजन होगा। लोगों ने मुझ पर फूल बरसाए। लेकिन हम जनता के ऋणी हैं। मुंबई के लिए मराठी व्यक्ति ने खून बहाया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी निवासियों को सलाह दी कि जब उनके पास अपना घर हो तो, वे प्रलोभन का शिकार न हों।
Report by : Rajesh Soni
Also read : आज प्रतिबंध में ढील को लेकर जारी हो सकते हैं दिशानिर्देश