ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई से सटे कल्याण में पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

159

कल्याण (Kalyan) रेलवे क्राइम ब्रांच ने यात्रियों को गुमराह करने और लूटने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्री को विद्याविहार ले गया। उसके बाद चाकू का डर दिखाकर नगदी व अन्य सामान यात्री से लूट लिया। सीसीटीवी की मदद से दोनों को महज 18 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान नदीम शाह और मुकेश पिंपलिस्कर के रूप में हुई है।

शिवकुमार यादव बिहार जाना चाहते थे। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कल्याण रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने पहुंचे।
कल्याण टिकट बुकिंग कार्यालय के पास खड़े शिवकुमार की मुलाकात दो युवकों से हुई। उन्हें इस बात की भी चिंता सता रही थी कि उन्हें ट्रेन कैसे मिलेगी? जिसके बाद दोनों युवा शिवकुमार के पास पहुंचे। उसने शिवकुमार से कहा कि वह हमारे साथ विद्याविहार चले और वहां से तुम्हें ट्रेन में बैठने की जगह मिल जाएगी, उसके बाद तुम गांव चले जाना। यादव उनके झांसे में आ गया और वो उनके साथ विद्याविहार चले गया है।

वे यादव को एक सुनसान जगह पर ले गए, चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी नकदी और सामान ले लिया। जिसके बाद यादव ने कल्याण जीआरपी से शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों को कल्याण रेलवे क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी की मदद से 18 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों को नवपाड़ा से गिरफ्तार किया गया है

Report by : Rajesh Soni

Also read : राणे ने शिवसेना विधायक केसरकर में जोरदार जुबानी जंग

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x