महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से बड़े पैमाने पर तबाही मची है। जिसके बाद बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए राज नेताओं का तांता लग गया। वहीं अब राहत और बचाव कार्य को। लेकर MVA और BJP के नेताओं के बीच जोरदार जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। कुछ समय पहले शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर निशाना साधा था।
उन्होंने कहा कि, ‘यह कोई क्रेडिट की लड़ाई नहीं है।’ वहीं उन्होंने महाराष्ट्र से केंद्र सरकार में मंत्रियों से 2 हजार करोड़ रुपयों का चेक लाने की भी बात कही है। अब राउत के बयान पर भाजपा की फायरब्रांड नेता चित्रा वाघ ने जोरदार पलटवार किया है।
चित्रा वाघ ने कहा कि, ‘हमेशा की तरह सर्वज्ञानी संजय राउत ने मीडिया के सामने आकर अपनी ठाकरे सरकार की नकारात्मकता को छिपाने के लिए विपक्ष और केंद्र पर आरोप लगाकर एक बार फिर फ्री होने का प्रयास किया है। अगर प्रशासन ने तलिये गांव दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की होती तो, कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। घटनास्थल पर न्यूज चैनल पहले पहुंचे। वहीं इलाके के नागरिकों ने 39 शव निकाले और उसके 16 घंटे बाद प्रशासन के लोग वहां पहुंचे।
जब हम प्रशासनिक तबादलों को वित्तीय फायदे के लिए प्राथमिकता देते हैं, तो नए प्रशासनिक अधिकारियों को दरकिनार कर दिया जाता है। जिसके कारण सरकार अपंग हो जाती है।
ठाकरे सरकार के पिछले दो वर्षों के दौरान इस तरह के हादसों में सरकार की निष्क्रियता के कारण कई लोगों की जान चली गई।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जब केंद्र की तरफ से दौरा कर नुकसान की समीक्षा और राहत कार्य का जायजा ले रहे थे तो, ऐसे संकट में भी अधिकारी किसके कहने पर वहां से नदारद रहे?
बाढ़ प्रभावित कोंकण के लोगों को यही उम्मीद थी कि, ऐसे समय में राणे साहब के बारे में शिवसेना अपने पेट के दर्द को एक तरफ रख कर, उनका समर्थन करेगी। पर ऐसे समय भी आपने अपनी राजनीति को महत्व दिया। बाकी किसने फ़ोटो सेशन किया है। यह तो आने वाले समय में कोंकण की जनता उन्हें समझा देगी।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read –खुशखबरी: लॉकडाउन प्रतिबंधों में मिल सकती है छूट! सरकार ने दिए संकेत