केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) द्वारा मुख्यमंत्री ठाकरे को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच नारायण राणे के बेटे और भाजपा विधायक नितेश राणे ने सीएम ठाकरे पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि, ‘संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को देश की आजादी के कितने साल बीत चुके हैं, यह नहीं पता तो यह देश का अपमान है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देश का अपमान किया है। बीजेपी नेता नितेश राणे ने मांग की है कि सीएम ठाकरे जल्द से जल्द देश से माफी मांगनी चाहिए।
मैंने सुना था कि यह सरकार पहले हिंदू विरोधी है, क्या यह सरकार अब देशद्रोही है? क्या कल देश की ओर से बोलने वाले को अब गिरफ्तार करोगे? राणसाहेब ने मुख्यमंत्री के गलत बयान देने पर प्रतिक्रिया दी। क्या यह सरकार देशद्रोही सरकार है?, उन्होंने यह भी सवाल पूछा।
Report by : Rajesh Soni
Also Read : कांग्रेस कोटे से मंत्री ठाकुर ने लगाया अजित पवार पर ऐसा आरोप