ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री को कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता, राणे की गिरफ्तारी पर पाटिल का बयान

135

नारायण राणे (Narayan Rane) द्वारा मुख्यमंत्री ठाकरे को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। वहीं उनकी गिरफ्तारी तक की ख़बरें सामने आ रही है। इस बीच उनकी गिरफ्तारी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकान्त पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि, “राणे साहब का काम करने का अपना तरीका है, बोलने का अपना अंदाज है। रावसाहेब दानवे की एक अलग शैली है। यदि इसमें से कोई आपत्तिजनक शब्द निकलता है, तो क्या केंद्रीय मंत्री को सीधे गिरफ्तार किया जा सकता है? इस पर कुछ समझाना का मौका देना चाहिए या नहीं? पिछले तीन दिनों से शिवसेना सांसद विनायक राउत भी नारायण राणे की आलोचना कर रहे हैं।

मैं राणे के इस बयान का समर्थन नहीं करता कि राज्य के सभी पार्टी नेताओं को एक साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए। लेकिन उनकी एक शैली है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जिस तरह से कोंकण में बोला जाता है, यह अपमानजनक नहीं है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : दही हांडी आयोजकों से CM ठाकरे की अपील, कहा-‘पहले स्वास्थ्य फिर…..’

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x