महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण रद्द होने के बाद से राजनीति गरमाई हुई है। सत्ता और विपक्ष दोनों एक दूसरे को आरक्षण रद्द होने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। भाजपा (BJP) आरक्षण रद्द होने के लिए MVA और कांग्रेस केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। दोनों पार्टियां आज ओबीसी आरक्षण को लेकर सड़कों पर है।
भाजपा आज ओबीसी आरक्षण को लेकर पूरे महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी सरकार का चक्का जाम आंदोलन कर विरोध जता रही है। वहीं कांग्रेस भी ओबीसी आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस जिला कमिटी ने ओस्मानबाद जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान ओबीसी रद्द होने के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की।
Report by : Rajesh Soni
Also read : शाहू महाराज की जयंती पर संभाजी महाराज ने जताई खुशी