मोदी सरकार पेट्रोल/डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के चलते विरोधियों के निशाने पर है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस और एनसीपी लगातार केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है। इस कड़ी में कांग्रेस ने मराठवाड़ा के औरंगाबाद जिले में महंगाई के विरोध में आंदोलन किया।
औरंगाबाद शहर में कांग्रेस जिला कमिटी के माध्यम से यह आंदोलन निकाला गया। इस आंदोलन की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्मारक शाहगंज से हुई और अंत विभागीय आयुक्त कार्यालय पर हुआ।
इस आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल, बैल गाड़ी, ऊंट औऱ ई साइकिल निकालकर रैली निकाली और ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। वहीं इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इस आंदोलन में कई कांग्रेस के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
Report by : Rajesh Soni
Also read : APMC कार विस्फोट मामले में पुलिस ने अब्बास खान को किया गिरफ्तार