ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में 500 से ज्यादा सड़कों का निर्माणकार्य शुरू, सफर होगा आसान, ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

129

मुंबईकरों को बीएमसी (BMC)के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण परिवहन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में शहर में 505 सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य पर 2210.9 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

मुंबई में सड़कों का निरीक्षण मंत्री आदित्य ठाकरे ने आधी रात को किया। इस दौरान उन्होंने सड़क कार्यों की भी जानकारी ली।
इनमें से 295 सड़कों का काम जोरों पर है। यह जानकारी मनपा के अडिशनल कमिश्नर वेलरसु ने दी। उन्होंने कहा कि शेष 210 सड़कों का काम अगले दो साल में पूरा कर लिया जाएगा।

एक बार सभी सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी तो मुंबईकरों का सफर और तेज हो जाएगा। इससे कुछ हद तक ट्रैफिक जाम को भी कम करने में मदद मिलेगी।

वर्तमान में मुंबई नगर निगम के अंतर्गत करीब 2 हजार किलोमीटर सड़कें हैं। इस सड़क के रखरखाव के साथ-साथ नई सड़कों का निर्माण नगर निगम की संबंधित समिति द्वारा किया जाता है।इन सड़क कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस वर्ष से ठेकेदारों को अपना सीधा प्रसारण सड़क विभाग को देना होगा। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता बरकरार रखने में मदद मिलेगी।सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कम से कम तीन से छह वर्ष तक सड़कों के रख-रखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।

मुंबई नगर निगम वर्तमान में मुंबईकरों की यात्रा को आसान बनाने और ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए शहर में 505 सड़कों का निर्माण करा रही है। इनमें से 295 सड़कें निर्माणाधीन हैं। शेष 210 सड़कों का काम अगले दो वर्षों में पूरी होने की उम्मीद है। इन सड़कों के निर्माण पर 2210.9 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/cm-yogi-madarsaa-grant-of-madrasas-stopped-big-decision-of-state-government/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x