ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 10 हज़ार के पार

154

महाराष्ट्र में नए साल की शुरुआत होते ही कोरोना के मरीजों में भारी इजाफा हुआ है। बढ़ोत्तरी भी कुछ ऐसी कि कोरोना के मामले सीधे 15 हज़ार के करीब पहुँच गए हैं। जिसके बाद लगातार महाराष्ट्र सरकार में शामिल तमाम मंत्रियों ने राज्य में सख्त लॉकडाउन के संकेत दे दिए हैं। स्वस्थ्य मंत्री राजेश टोपे लगातार ये कहते हैं की जिस दिन राज्य में ऑक्सीजन की खपत 700 मीट्रिक टन से ज़्यादा हुई उस दिन लॉकडाउन लगा दिया जाएगा

फिलहाल दिल्ली और पश्चिम बंगाल में मिनी लॉकडाउन लगाए गया है। लेकिन अगर महाराष्ट्र के आकड़ों पर नजर डाले तो यहाँ भी लॉकडाउन लगना तय माना जा रहा हैं।

महाराष्ट्र में 31 दिसंबर को 8 हज़ार 67 मामले आये थे। और ये मामले 3 जनवरी को 12 हज़ार के पार पहुँच गए। महाराष्ट्र में पश्चिम बंगाल और दिल्ली से अधिक मामले सामने आर हे हैं। फिर भी पाबंदी सख्त नहीं की गई है। लेकिन मंत्रियों के सुर लगातार कठोर पाबंदियों की तरफ इशारे कर रहे हैं।

हम आपको बताते है की पश्चिम बंगाल में लगाया गया लॉकडाउन कैसा है? बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए मिनी लॉकडाउन में राज्य में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, स्पा, सलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़िया घर और मनोरंजन इत्यादि को बंद कर दिया गया है।

वहीं मंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। एकनाथ शिंदे, अरविन्द सावंत और आज दिल्ली के मुख्यमंत्री भी आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

Reported By – Nisha Thakur

Also Read – गोवा में आए कार्डेलिया जहाज में 66 यात्री कोरोना पॉजिटिव

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x