ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई के पुणे में भी हुए स्कूल बंद

163

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मुंबई और पुणे जैसे शहरों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा ओमिक्रोन के बढ़ते प्रसार को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। इसी बजह से महाराष्ट्र में स्कूलों को बंद करने का फैसला स्थानीय प्रशासन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया जा रहा है। कल, मुंबई में कक्षा पहली से नौवीं और ग्यारवीं क्लास को बंद करने का निर्णय लिया गया था। वहीं अब मुंबई के बाद पुणे में भी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

उपमुख्यमंत्री और पुणे के संरक्षक मंत्री अजीत पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, गृह मंत्री दिलीप-वालसे पाटिल, मेयर मुरलीधर मोहोल और अन्य नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी में आज पुणे में कोरोना समीक्षा बैठक हुई। पता चला है कि इसी बैठक में पहली से आठ वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया। पुणे में 30 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

पिछले पांच से छह दिनों में यानी 27 दिसंबर से एक जनवरी के बीच पुणे में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मालूम हो कि पिछले आठ दिनों में पुणे में सक्रिय मरीजों की संख्या चौगुनी हो गई है। इसलिए, जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वैसे-वैसे संभावना है कि निकट भविष्य में पुणे में और कड़े नियम लागू किए जा सकते हैं। इस बात का संकेत पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने दिया।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read –बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हुए कोरोना संक्रमित

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x