ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

Dangerous Video: आग पर नंगे पांव दौड़ते बच्चे, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

143

सोशल मीडिया(Social Media) पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कोई वीडियो हमें हंसाते हैं, तो कोई हमें रुलाते हैं। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे भी वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो हमें डरा भी देते हैं। ऐसे ही एक खौफनाक वीडियो के बारे में हम आपको बताने वाले है। इस वीडियो को देखकर आपका मन और दिल दहल जाएगा। क्योंकि इस वीडियो में आप जलती हुई लकड़ियों के ऊपर से बच्चों को नंगे पांव दौड़ते हुए देख सकते हैं।

यह वीडियो बलिया के बलथ्रारोड का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की कैसे बच्चे आग पर दौड़ रहे हैं? वीडियो में एक आदमी बच्चों को आग पर चलने के लिए धकेल रहा है। इस विडियो में देखा जा सकता है की चारों ओर एक घेरा बनाया हुआ है। जिसमें बच्चे घेरे के बाहर दौड़ लगा रहे हैं। फिर जलती हुई लकड़ियों को पार कर रहे हैं। इस दौड़ में पहले युवा भाग ले रहे हैं, फिर बच्चों को दौड़ाया जा रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कई लोग गुस्सा भी व्यक्त कर रहे हैं। क्योंकि इस वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वो आम तौरपर देखने को नहीं मिलता।

Reported By :-Rajesh asoni

Also Read :- https://metromumbailive.com/will-end-the-use-of-petrol-and-diesel-in-the-country-nitin-gadkaris-big-statement/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x