ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मराठी आदमी को चैलेंज नहीं करना चाहिए, अयोध्या पहुंचकर दर्शन करने के बाद मनसे नेता की ब्रजभूषण को चुनौती

158

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray)आज यानी 5 जून को अयोध्या दौरा करने वाले थे। लेकिन उन्होंने अपने अयोध्या दौरे को स्थगित कर दिया था। इस बीच आज मनसे नेता और कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या जाकर मनसे नेताओं ने भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की चुनौती को स्वीकार किया है।

दरअसल, मनसे के पालघर और ठाणे अध्यक्ष अविनाश जाधव अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान अविनाश जाधव ने भगवान राम के दर्शन भी किये। उन्होंने कहा कि, ‘आज 5 जून है और एक मराठी आदमी ने अयोधया में आकर भगवान राम के दर्शन किये हैं।’

वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने भी आज चलो अयोध्या अभियान के तहत 5 लाख लोगों के साथ राज ठाकरे के खिलाफ भव्य रोड शो निकाला है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/raising-voice-against-rationing-mafia-in-mumbai-costly-case-registered/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x