ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कल से खुलेगा दादर का विश्वप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर

201

भारत समेत कोरोना (Corona) वायरस की महामारी से पूरी दुनिया थम सी गई थी, अब धीरे-धीरे सब ठीक हो हो रहा है।देश दुनिया के सभी आस्था के केंद्रों और धार्मिक स्थलों पर भी ताले लगा दिए गए थे। कोरोना वायरस की महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार मंद पड़ी तो तीसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी।धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा तो देश के कई इलाकों में चरणबद्ध तरीके से धार्मिक स्थल, बाजार और शैक्षणिक संस्थान खुलने हैं। महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर पूरी तरह से ताले लगा दिए गए थे।
इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने नवरात्रि के पहले दिन यानी 7 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में हर मंदिर खोलने का ऐलान किया था। जिसके बाद मुंबई के दादर का सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी उन मंदिरों में से एक है। जिसे 7 अक्टूबर को खोला जाएगा। काफी समय से बंद चल रहे मंदिर फिर से खोले जाने, अपने आराध्य के धाम पहुंचकर उनके दर्शन पाने की उम्मीद जगी तो गाइडलाइन का इंतजार शुरू हो गया।मुंबई के दादर का सिद्धिविनायक मंदिर भी 7 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जा रहा है।श्री सिद्धिविनायक गणपति टेम्पल ट्रस्ट ने इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दिया है। गाइड लाइन के मुताबिक हर घंटे 250 श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत दी गयी है।दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं से प्री बुकिंग की व्यवस्था लागू की गयी है।
आपको बता दें श्री सिद्धिविनायक गणपति ट्रस्ट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए प्री बुकिंग, मंदिर ट्रस्ट के एप पर क्यूआर कोड के जरिए की जा सकती है। नियमों के अनुसार हर घंटे दर्शन के लिए अधिकतम 250 श्रद्धालुओं को क्यूआर कोड जारी किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।

Report by : Brijendra Singh

Also read : महाराष्ट्र के गृहमंत्री बदले की राजनीति करने में व्यस्त-BJP

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x