बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone)आज 37 साल की हो गई हैं। दीपिका हमेशा ही अपनी एक्टिंग और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। ये जवानी है दीवानी में नैना, ओम शांति ओम में शांति प्रिया जैसी दीपिका द्वारा निभाई गई भूमिकाओं को दर्शकों ने विशेष रूप से पसंद किया। आज दीपिका के जन्मदिन के मौके पर उनके कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी.
दीपिका ने कई हिट फिल्मों में काम किया। वह एक फिल्म के लिए करीब 15 से 30 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की कुल संपत्ति करीब 314 करोड़ रुपए है। दीपिका कई नामी कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके लिए वह करीब 7 से 10 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। दीपिका के पास कई लग्जरी कारें हैं। दीपिका के पास Audi Q7, Audi A8, Mini Convertible जैसी कारें हैं। इस साल दीपिका को फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी के अनावरण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था। दीपिका फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने वाली न केवल बॉलीवुड बल्कि दुनिया की पहली अभिनेत्री बन गई हैं।
Also Read :- https://metromumbailive.com/aam-aadmi-party-alleges-big-scam-and-corruption-in-mumbais-aarey-stoles/