ताजा खबरें

अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्यों ?

372

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)जब हवाई जहाज से यात्रा कर रहे थे, तभी उनके विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी . अमित शाह कल रात त्रिपुरा के दौरे पर थे। अमित शाह का विमान अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था. लेकिन घने कोहरे के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसलिए अमित शाह के विमान को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया और वहां उन्हें उतारा गया।कल रात अमित शाह को अगरतला पहुंचना था। अमित शाह आज त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में शामिल होने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी गई.अमित शाह त्रिपुरा के धर्मनगर और सबरूम अनुमंडल से रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बीजेपी के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा है कि अमित शाह आज सुबह 11 बजे अगरतला पहुंचेंगे.

Also Read :- https://metromumbailive.com/dhananjay-munde-reached-mumbai-from-latur-by-air-ambulance-will-be-treated-at-breach-candy-hospital/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़