ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कल्याण -डोम्बिवली की ‘घनकचरा’ परियोजना की पूरे राज्य में चर्चा

178

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने कल्याण-कल्याण डोंबिवली नगर निगम की कचरे को लेकर शुरू की गई घनकचरा परियोजना का संज्ञान लिया है। पिंपरी चिंचवड़ नगर आयुक्त राजेश पाटिल और अन्य पदाधिकारियों ने केडीएमसी के घनकचरा परियोजना का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम ने 25 मई 2020 को शून्य कचरा अभियान शुरू किया था।इसके तहत साल भर नागरिकों का सहयोग और नगर पालिका का प्रयास काफी सफल रहा है।

गीले सूखे कचरे की छँटाई पांच टन से बढ़ाकर 90 प्रतिशत (Percent) कर दी गई है, लगभग 550 टन कचरे की छँटाई शुरू कर दी गई है।केडीएमसी का सिरदर्द आधारवाड़ी डंपिंग ग्राउंड बंद कर दिया गया। इस पर राज्य सरकार ने भी संज्ञान लिया है।वहीं कल्याण डोंबिवली नगर आयुक्त को राज्य के 15 नगर आयुक्तों को घनकचरा परियोजना को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।इसी पृष्ठभूमि में पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के अपर आयुक्त के साथ पदाधिकारियों ने कल नगर पालिका की कचरा परियोजना का दौरा कर निरीक्षण किया.

Report by : Rajesh soni

Also read : बारिश की गैरहाजिरी ने बिगाड़ा किसानों का खेल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x