ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सरकार कोरोना का डर दिखाकर कर रही है वसूली-मनसे

137

देश में कोरोना (Corona) वायरस के नए-नए वैरिएंट लगातार आते जा रहे हैं। जिसके कारण एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जिसके बाद एक बार फिर आम लोगों को पाबंदियों का डर सताने लगा है। इस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता देशपांडे ने सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। देशपांडे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘सरकार कोरोना का डर दिखाकर हफ्ता वसूली का काम कर रही है’।

देशपांडे ने कहा कि, ‘हमारा सरकार से सवाल है कि 4 बजे के बाद जहां से हफ्ता मिलता वहां कोरोना नहीं होता है। लेकिन जहां से हफ्ता नहीं मिला, वहां कोरोना होता है।मूल रूप से शाम 4 बजे तक सरकारी ने दुकानों को खुले रखने की अनुमति दी है। फिर 4 बजे के बाद व्यापरियों से हफ्ता वसूली क्यों जाती है?

सरकार से प्रश्न है कि व्यापारी आज परेशान है, उद्योग -धंधे डूब चुके है। ऐसे मुश्किल समय में सरकार को लोगों की मदद करना चाहिए। पर इसके विपरीत सरकार और अधिकारी लोगों से हफ्ता वसूली करने में जुटे हुए हैं।

ऐसे में सरकार, प्रशासन और अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए। जो कोरोना का डर दिखाकर जनता से अवैध वसूली कर रही है। यह सब जल्द बंद होना चाहिए।

Report by : Rajesh Soni

Also read : निजी अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध, पर सरकारी अस्पताल खाली

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x