मुंबई (Mumbai): मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक महिला यात्री के पास से 1542 ग्राम मेथाक्विंनोल और 644 ग्राम हिरोइन बरामद किया है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अदिस अबाबा से आई एक महिला यात्री के कार्टून की स्निफर डॉग ओरिओ ने जांच की। ओरियो ने पुष्टि की कि कार्टून में ड्रग्स छुपाई हुई है। ओरियो की निशानदेही पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब कार्टून को काटा तो उसमे ड्रग्स छिपा कर रखी मिली। कस्टम ने महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/