मुंबई(Mumbai): उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रवक्त के ख़िलाफ़ कुछ लोग शिकायत लेकर पहुंचे CM एकनाथ शिंदे के पास। उद्धव गुट की फायर ब्रांड नेता कही जानें वाली सुषमा आंधारे के खिलाफ यह शिकायत दी गई है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की प्रवक्ता व नेता सुषमा अंधारे के संतों के खिलाफ बयान से व्यथित वारकरी संप्रदाय के कुछ वारकरियों ने आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके रामगिरी स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने सुषमा अंधारे के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सुषमा अंधारे ने संतों के साथ-साथ भगवान श्री राम, शंकर और हनुमान का भी अपमान किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिंदू देवी-देवताओं पर दिए गए बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्व वारकरी शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष अक्षय महाराज भोसले ने कहा कि वारकरी ने आज विधान भवन में उद्धव ठाकरे से मिलकर अपना पक्ष रखने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने से इनकार कर दिया और न्याय मांगा। बता दे कि सोशल मीडिया पर सुषमा अंधारे का एक पुराना विडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/