महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। घटना वानी तालुका के ब्रम्हानी गांव की है। जननी मां को उसके बेटे द्वारा शराब के नशे में कथित तौर पर प्रताड़ित करने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
आरोपी गांव के पास कोयला ढोने का काम करता है, वह अविवाहित है। इसी ब्राह्मणी गांव में वह अपने माता-पिता के साथ रहता थी। यह आरोपी शराब का आदी है। आरोपी रात को शराब के नशे में घर आया और जब उसकी मां अकेली सो रही थी तो, उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
घटना से सहमे महिला ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।उसकी हालत में सुधार होने पर वह सीधे अस्पताल से वानी पुलिस ठाणे पहुंची और विकृत लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक विधायक रहें गणपत देशमुख का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब