ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबईराष्ट्रीय

बेहतरीन सुविधाओं के कारण बेस्ट बस बनी मुंबईकरों की पहली पसंद, 29 लाख यात्री कर रहे हैं सफर

197

कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या घटना के कारण एक बार फिर मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। एसी बस, सस्ते टिकट और चलो एप जैसी सुविधाओं ने बेस्ट बस सेवा को मुम्बईकरों की पहली पसंद बना दिया है। जिसके कारण वर्तमान में रोजाना 29 लाख से ज्यादा यात्री बेस्ट बसों से यात्रा कर रहे हैं। सुरक्षित यात्रा के कारण लोग बेस्ट में यात्रा करना पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि, हर किसीकी तरह कोरोना ने बेस्ट बस सेवा को भी प्रभावित किया था। जिसके कारण बेस्ट बसों में यात्रियों की संख्या में काफी कम आ गई थी। लेकिन अब कोरोना के कमजोर पड़ने के बाद बेस्ट बसों में यात्री वापस लौट रहे हैं। जिसके कारण बेस्ट बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ भी देखने को मिल रही है।

कुछ साल पहले तक बेस्ट बसों में 40 लाख यात्री सफर किया करते थे। लेकिन बाद में धीरे-धीरे बेस्ट बसों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी थी। जिसके कारण बेस्ट सेवा को आर्थिक संकट से भी जूझना पड़ा था। लेकिन पिछले सप्ताह बेस्ट बसों में यात्रियों की संख्या 29 लाख 18 हजार 764 पर पहुंच गई थी। फिलहाल मुम्बई की सड़कों पर रोजाना बेस्ट की 7 हजार से ज्यादा बसें दौड़ती है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/there-will-be-no-drought-in-india-this-year-it-will-rain-well/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x