ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

IPL मैच के दौरान भरे मैदान में लड़की ने घुटने पर बैठक किया लड़के को प्रोपोज, वीडियो वायरल

133

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (IPL)2022 बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत में मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान खींचा लिया।
यहां एक लड़की ने भर स्टेडियम में अपने बॉयफ्रेंड को सबके सामने प्रपोज किया।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 11वां ओवर शुरू था, तब कपल कैमरे पर दिखाई दिया। और सबका ध्यान खींच लिया। इस दौरान एक लड़की घुटनों के बल बैठ गई और उसने अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। लड़की के प्रपोज करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।

लड़के ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी पहनी हुई थी और लड़की ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। लड़की द्वारा लड़के को प्रपोज करने के बाद मैदान में मौजूद लोगों ने दोनों का जोर-जोर से स्वागत किया और तालियां बजाईं। इस बीच यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/10-lakh-stolen-in-raj-thackerays-public-meeting/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x