ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रातभर ED कार्यालय में रहने के बाद भी संजय राउत के हौसले बुलंद, कहा-‘झुकूंगा नहीं’

138

ईडी(ED) ने शिवसेना नेता संजय राउत से कल 16 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। राउत पूरी रात ईडी कार्यालय में रहें। आज दोपहर 12.30 बजे ईडी के अधिकारी राउत को मेडिकल चेकअप के लिए जेजे अस्पताल ले गए।

ईडी कार्यालय से बाहर निकलते ही राउत ने दोनों हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने मीडिया को देखते हुए अपना अंगूठा भी दिखाया। राउत यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि वह ठीक हैं। और किसी भी परिस्थिति में झुकने वाले नहीं हैं। उनके चेहरे पर कोई चिंता या तनाव नहीं था। इसके उलट राउत तरोताजा नजर आ रहे थे। वह अपने अनोखे अंदाज में मीडिया की तरफ इशारा भी करते नजर आए।

इस दौरान राउत ने कहा कि, ‘आप जानते हैं कि इस समय महाराष्ट्र में क्या हो रहा है? लेकिन हम झुकेंगे नहीं। इस बीच मेडिकल चेकअप के बाद संजय राउत को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश करने के बाद राउत को कस्टडी दी जाएगी या जमानत। यह देखने वाली बात होगी।

Reported By :- Rajesh soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/sonu-nigam-told-azaan-through-loudspeaker-religious-bigotry/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x