ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र में हर साल लाखों करोड़ रुपयों की वसूली-राम कदम

150

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद से राज्य में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ। सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच जोरदार जुबानी जंग देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र सरकार में शामिल दल के नेता ED की कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं भाजपा नेता भ्रष्टाचार को लेकर महाविकास आघाडी सरकार को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बीच भाजपा के तेज तर्रार विधायक राम कदम ने वसूली को लेकर ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि, ‘कई समन के बाद देशमुख ED के समक्ष पेश हुए। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर एक विभाग एक शहर से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली कर रहा है तो, पूरे राज्य में सभी विभागों को देखा जाए तो इस हिसाब से हर साल लाखों करोड़ों रुपयों की वसूली का खेल जारी है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘इस वसूली में कौनसे दल और कौनसे नेता शामिल है। उनके नाम सामने आने जरूरी है। जब तक ऐसे लोग सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते। तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ED ने किया गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x