ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ED ने किया गिरफ्तार

152
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस ने सही तरीके से जांच की

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने 9 घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आज यानी मंगलावर को ED उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। लेकिन उससे पहले देशमुख की मेडिकल जांच कराई जाएगी।

आपको मालूम हो कि, लगभग चार महीने से ED को अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाश थी। कई समन भेजने के बाद भी देशमुख ED के सामने पेश नहीं हुए थे। लेकिन कल चार महीने बाद देशमुख आचानक ED के सामने पेश हुए। वहीं कल से ही कयास लगने लगे थे कि ED देशमुख को गिरफ्तार कर सकती है।

बता दें कि, देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने हर महीने मुंबई के रेस्टोरेंट और बार से 100 करोड़ रुपये अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। लेकिन खुद परमबीर सिंह भी फरार चल रहे हैं। जांच एजेंसियों को परमबीर सिंह की भी तलाश है। क्योंकि उनके ऊपर भी अवैध वसूली के आरोप लगे हुए हैं।

Report by: Rajesh Soni

Also read: टीम इंडिया के फैसलों पर भड़के सुनील गावस्कर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x